सुजान सिंह, अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां हर्रई थाना क्षेत्र अंतर्गत जुंगावानी बागदेव घाटी में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों मृतक रिश्ते में भाई थे और ग्राम सुरला खापा के निवासी बताए जा रहे हैं। 

READ MORE: 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी: आरोपी ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सुरला खापा से अमरवाड़ा की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक घटनास्थल पर ही दम तोड़ बैठे। सूचना मिलते ही हर्रई थाना

READ MORE: मां बनकर ढाल बनीं कंचन बाई: 20 बच्चों को बचाने के लिए दे दी जान, मधुमक्खियों के हमले में मौत 

प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतकों की शिनाख्त ग्राम सुरला खापा के निवासी दो भाइयों के रूप में हुई है। फिलहाल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है, जो टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m