जीरकपुर/पंचकूला। रविवार शाम करीब 6 बजे रेलवे ट्रैक पर पतंग लूट रहे दो नाबालिग बच्चे पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में 10 व 12 साल के दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा हरमिलाप नगर कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। हरमिलाप नगर में रहने वाला 14 साल का शिवम और 10 साल का आरुष कुमार रविवार शाम को पतंग लूट रहे थे। दोनों बच्चे पतंग लूटते हुए रेलवे ट्रैक के बहुत करीब पहुंच गए थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही ट्रेन का अंदाजा बच्चों को नहीं हो सका और वे उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। आरुष चौथी कक्षा में पढ़ता था, जबकि शिवम अभयपुर में छठी कक्षा का छात्र था। शिवम के पिता ड्राइवर हैं, जबकि आरुष के पिता कोठी में केयर टेकर के रूप में काम करते हैं। एसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि इस इलाके में रेलवे ट्रैक के आसपास बच्चे अक्सर पतंग लूटने पहुंच जाते हैं। ट्रैक के दोनों तरफ खुला एरिया होने के कारण बच्चों समेत लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है।
- माओवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा, SOG जवान को अपनी ही बंदूक से लगी गोली
- सिवनी में बदमाशों के हौसले बुलंद: मंदिर जा रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई-बहन को पीटा, कपड़े भी फाड़े
- यहां तो अपने ही कातिल हैं! सूटकेस में मिली महिला की लाश, दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप, खूनी की तलाश में खाकी
- ओडिशा सरकार का यू-टर्न, विवादित विधायकों की सैलरी बढ़ोतरी बिल लिया वापस
- Rajasthan News: राजस्थान में फ्री इलाज को लेकर आई बड़ी खबर: छुट्टी के दिन भी 43 हजार लोगों का हुआ उपचार, जानें आपके कार्ड पर अब क्या है नया अपडेट!

