Motihari Encounter: मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। सोमवार की देर रात को हुए इस मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक जवान भी शहीद हो गया। वहीं, दो बदमाश मारे गए। वहीं, कुछ बदमाशों के फरार होने की भी सूचना है। पूरा मामला चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव की है। बता दें कि मुठभेड़ में ढेर हुए कुख्यात ने एसएचओ को फोन कर पुलिस वालों की लाशें बिछा देने की धमकी दी थी।
मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में की गई है। दोनों चकिया थाना क्षेत्र के ही निवासी थे। इन दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पहले से ही कई मामले दर्ज थे। वहीं, शहीद एसटीएफ जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई।
अपराधियों ने SHO को दी थी धमकी
दरअसल मुठभेड़ में मारे जाने से पहले दोनों अपराधियों ने नेपाली नंबर का इस्तेमाल करते हुए चकिया एसएचओ को फोन कर धमकी थी। बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि, वे पूरे शहर में अपनी गुंडई दिखाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि, जल्द ही बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के हत्या की खबर सामने आएगी।
पूरे शहर को दिखाएंगे गुंडई…
मिली जानकारी के अनुसार मारे गए अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने चकिया थाने के अपर थानाध्यक्ष को फोन कर धमकी दी थी। फोन पर दोनों बदमाशों ने अपना नाम बताते हुए कहा था कि, यह क्या चल रहा है सर… न्यूज में देखे हैं कि पुलिस अपराधी के मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, पता है अगला न्यूज क्या होगा सर? अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 10 से 15 पुलिस कर्मियों की हुई मौत, अपराधी फरार। गुंडई क्या होती है आपको और पूरे शहर को दिखा देंगे!
मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, एक जवान शहीद
धमकी के बाद पुलिस अपने काम में लग गई। पुलिस ने कॉल ट्रेस कर अपराधियों के लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और एसटीए अपराधियों के ठिकाने पर रामडीहा गांव पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन को शुरू किया। पुलिस से खुद को घिरता देख कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। कुछ देर तक चली इस मुठभेड़ में दोनों अपराधी ढेर हो गए। हालांकि इस कार्रवाई में गोली लगने से एसटीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया।
पुलिस ने इलाके में बढ़ाई सुरक्षा
दरअसल मुठभेड़ के दौरान STF के जवान श्रीराम यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते मौके पर डीआईजी और एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने घटनास्थल वाले इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों जल्द ही पूरे घटनाक्रम को लेकर खुलासा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- छुट्टी न मिलने से नाराज गार्ड ने बैंक मैनेजर की सीने में गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

