पंजाब के बठिंडा में दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां (ईवी) हादसे का शिकार हो गई। दोनों वाहन सड़क से नीचे पलट कर खाई में जा गिरी। हालांकि जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो वहां कोई भी शख्स नहीं मिला, जबकि दोनो ईवी कारें क्षतिग्रस्त हालत में मिली। घटना बठिंडा के बीड़ रोड की है।
बीड़ रोड पर शुक्रवार सुबह दो ईवी कारें संदेह जनक हालातों में पलटी हुई खाई में मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना केनाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना केनाल के एसएचओ हरजीवन सिंह ने बताया कि वीरवार देर रात दो गाड़ियों के हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कोई भी व्यक्ति नहीं मिला, बल्कि दोनों गाड़ियां थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पलटी हुई मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही कि इस घटना में कितने लोग घायल हुए और किस अस्पताल में दाखिल है। उन्होंने प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों गाड़ियां ओवर स्पीड होने कारण हादसा ग्रस्त हुई है।
- शादी का न्योता पड़ा भारी! पिकअप में सवार ग्रामीण हुए हादसे का शिकार, 2 की मौके पर मौत, 37 सवार हुए घायल…
- अप्रैल माह में कब-कब रखा जाएगा एकादशी और प्रदोष व्रत, यहां जानिए डेट …
- अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने किए बाबा महाकाल के दर्शन: भस्म आरती में हुए शामिल, कहा- साक्षात शिव के दर्शन ही गए हो
- Bilaspur News Update : बर्ड फ्लू अलर्ट के बीच कानन पेंडारी जू खुला… ईंट रखने के विवाद में 5 घायल, 2 गंभीर… बड़ी बहन ने नदी जाने से रोका तो 11 साल के बालक ने लगाई फांसी… डीजे बंगला के पुराने भवन का प्लास्टर गिरा, होमगार्ड घायल… एवरेस्ट मिशन पर निकली छत्तीसगढ़ की बेटी
- दो बच्चों की मां को लड़की से हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी, अब प्रशासन से मदद की लगा रही गुहार
