लुधियाना. सुआ रोड के पास हाई-वोल्टेज बिजली की तारों के संपर्क में आने से एक नाबालिग समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुख्तार अंसारी (16 वर्ष), निवासी मक्कड़ कॉलोनी, और इमाम हुसैन (20 वर्ष), निवासी ढांधारी खुर्द, के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों एक जूते की दुकान पर काम कर रहे थे।
फ्लेक्स बोर्ड उठाने के दौरान हुआ हादसा
सुआ रोड पर मुख्तार अंसारी की दुकान के बाहर लगे फ्लेक्स बोर्ड के गिरने के बाद उसे उठाने की कोशिश में दोनों को करंट लग गया। पहले मुख्तार ने बोर्ड को उठाने की कोशिश की, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। इमाम हुसैन उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।

अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया
हादसे के तुरंत बाद दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। एएसआई दीप चंद ने मीडिया को बताया कि उन्हें अस्पताल से इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मुख्तार अंसारी मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और 7वीं कक्षा का छात्र था, जो स्कूल के बाद जूते की दुकान पर काम करता था। वहीं, इमाम हुसैन उत्तर प्रदेश का निवासी था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की जांच कर रही है।
- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर राज्यपाल जल्द करेंगे हस्ताक्षर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिए संकेत… बंगाल में भाजपा सरकार बनने का किया दावा
- विकसित दिल्ली पर जोर: CM रेखा गुप्ता ने की योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध काम के दिए निर्देश
- Video : मैराथन में ‘शॉर्टकट’ का खेल… जीत की दौड़ में गाड़ी का सहारा, खुल गई पोल
- बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में होगी तैयारी, IAS, डॉक्टर और टीचर बनने का सपना होगा साकार
- औद्योगिक क्लस्टर की टूट रही है कमर, फैक्ट्रियों में लग रहा ताला, जानें क्या है मामला

