क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और सरकारी अधिकारियों को चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल के जरिए उगाही करने वाले एक कुख्यात सिंडिकेट के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आमिर चौधरी उर्फ सिकंदर और संजय गुप्ता हैं। दोनों पहले से गिरफ्तार सरगनाओं जीशान अली और राजकुमार उर्फ राजू मीना के सक्रिय सहयोगी थे। अब तक इस सिंडिकेट के कुल 10 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं।

झूठे आपराधिक मामलों की धमकी देते

डीसीपी क्राइम ब्रांच संजीव कुमार यादव के अनुसार, यह सिंडिकेट दो अलग-अलग गिरोहों के रूप में सक्रिय था। एक गिरोह जीशान अली के नेतृत्व में और दूसरा राजकुमार मीना के नेतृत्व में काम करता था। दोनों गिरोह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को चालान काटने या कागजात जांच के दौरान गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड करते थे, बाद में उन वीडियो में हेरफेर कर विभागीय जांच, निलंबन, विजिलेंस कार्रवाई या झूठे आपराधिक मामलों की धमकी देकर बड़ी रकम वसूलते थे।

ट्रैफिक पुलिस से उगाही था मुख्य धंधा

मामला 29 अप्रैल को दर्ज हुआ था, जब एक व्यावसायिक वाहन चालक ने नकली ‘3 मार्च’ स्टिकर दिखाकर चालान से छूट लेने की कोशिश की। जांच में वाहन चालक के व्हाट्सएप ग्रुप्स की पड़ताल से इस संगठित अपराध सिंडिकेट का खुलासा हुआ। यह गिरोह व्यावसायिक वाहन चालकों-मालिकों को भी धोखा देता था और ट्रैफिक पुलिस से उगाही का मुख्य धंधा चलाता था। जीशान अली को मुख्य मास्टरमाइंड माना गया है।

दोनों अपरपाधियों का प्रोफाइल

आमिर चौधरी (जौहरीपुर, करावल नगर निवासी, पेशे से कैब ड्राइवर) जीशान अली का मुख्य साथी था। उसे एक सरकारी अधिकारी से उगाही करते पकड़ा गया। उसके पास से 60 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल बरामद हुए। यह जीशान अली वाले मामले में सातवीं गिरफ्तारी है। संजय गुप्ता (पेशे से ट्रांसपोर्टर) राजकुमार मीना का प्रमुख सहयोगी था। राजकुमार और रियाजुद्दीन ने उसे वीडियो रिकॉर्डिंग और एडिटिंग की ट्रेनिंग दी थी। वह सरकारी अधिकारियों को ब्लैकमेल कर जबरन वसूली करता था। यह राजकुमार वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी है। उसके खिलाफ पहले से ज्योति नगर (2022 में उगाही), बुराड़ी (2009 में डकैती) और कमला मार्केट (2015 में POCSO एक्ट) के मामले दर्ज हैं। दोनों गिरफ्तारियां 17 और 20 जनवरी को एसीपी संजय कुमार नागपाल तथा इंस्पेक्टर अरुण सिंधु और केके शर्मा की टीम ने अलग-अलग ऑपरेशनों में कीं।

इस सिंडिकेट के अब तक कुल 10 सदस्य हो चुके हैं गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और सरकारी अधिकारियों को चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल के जरिए उगाही करने वाले एक कुख्यात सिंडिकेट के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आमिर चौधरी उर्फ सिकंदर और संजय गुप्ता हैं। दोनों पहले से गिरफ्तार सरगनाओं जीशान अली और राजकुमार उर्फ राजू मीना के सक्रिय सहयोगी थे। अब तक इस सिंडिकेट के कुल 10 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m