Patna Road Accident: राजधानी पटना के बिक्रम में आज बुधवार (18 फरवरी) को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल मोजक्का टोला गांव स्थित नहर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। इस हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो अन्य लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दतियाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मालती देवी (46) और जितेंद्र कुमार (54) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से औरंगाबाद जिले के कुटुम्ब गांव के निवासी थे।
हादसे के समय कार से कूदकर अपनी जान बचाने वालों ने बताया कि वे इलाज के लिए पटना जा रहे थे। इसी क्रम में अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे नहर में जाकर गिर गई। उन्होंने बताया की कार में हम 4 लोग सवार थे, जिसमें से दो लोग समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वहीं, दो लोग कार में ही फंस गए। नहर में पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही वह आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर दूसरी तरफ घटना के बाद से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद प्रशासन से नहर के पास सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें- किशनगंज में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


