मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सरकारी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा रहे है। जिससे प्रदेश का नाम धूमिल हो रहा है। ताजा मामला आर्थिक राजधानी इंदौर और नरसिंहपुर से सामने आया है। इंदौर में दो इंजीनियर तो वहीं नरसिंहपुर में एक बाबू घूस को घूस लेते दबोचा गया है। फिलहाल दोनों ही मामले में लोकायुक्त पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। PWD के 2 इंजीनियरों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बालकुमार जैन और धीरेंद्र नीमा को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया गया है। इंजीनियरों ने भुगतान के बदले 6% कमीशन राशि मांगी थी। फिलहाल दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नरसिंहपुर में बाबू गिरफ्तार
दीपक कौरव, नरसिंहपुर। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने नरसिंहपुर नगर पालिका में दबिश दी। जहां पदस्थ बाबू संजय तिवारी को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया है। बताया जा रहा है कि बाबू ने पेवर ब्लॉक लगाने वाले ठेकेदार से बिल भुगतान के एवज 38 हजार की घूस मांगी थी। फिलहाल लोकायुक्त ने बाबू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

