कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बिजौली थाना क्षेत्र में दो बहनों के साथ दरिंदगी की वारदात हुई है। पीड़िताओं में एक शादीशुदा महिला है और दूसरी उसकी नाबालिग बहन। आरोप है कि महिला के मौसेरे भाई धर्मेंद्र और उसके दोस्त अमन खान ने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया।
READ MORE: सात फेरों का खूनी अंत! खाना बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी पर दागीं 3 गोलियां, घर में मचा कोहराम
जानकारी के मुताबिक महिला का पति अहमदाबाद में काम करता है, जिसका फायदा उठाकर दोनों आरोपी देर रात बहानों से पीड़ित बहनों के घर रुक गए। आरोपियों ने शादी का झांसा देकर दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया और फिर 40 हजार रुपये नगद तथा चांदी की पायल लूटकर फरार हो गए।
READ MORE: छिंदवाड़ा में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व-पुलिस टीम पर हमला: ग्रामीणों ने किया पथराव, 12 पर केस दर्ज
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बिजौली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म (IPC 376) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है और जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


