कुरुक्षेत्र। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। संस्थान के छात्रावास नंबर-8 में एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
नवोदित, कुरुक्षेत्र। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। संस्थान के छात्रावास नंबर-8 में एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान जिला सिरसा के गांव शेरपुर निवासी 22 वर्षीय प्रियांशु के रूप में हुई है, जो सिविल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि देर रात छात्र ने हॉस्टल के कमरा नंबर 352 में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही थर्ड गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
आठ दिन में ये दूसरी घटना
इससे पहले 31 मार्च को ही संस्थान के एक और छात्र, नूंह निवासी पवन ने भी संस्थान के इसी छात्रावास में फंदा लगा लिया था। उस मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है। जिस कमरे में प्रियांशु ने आत्महत्या की और जिस कमरे में पवन ने आत्महत्या की, दोनों ऊपर नीचे है।
थाना प्रभारी विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको आत्महत्या की सूचना मिली थी जिसके बाद वह एनआईटी कुरुक्षेत्र में पहुंचे थे और शव को कब्जे में लेकर आज उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।
हरियाणा की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/BNklCtUKGfW7mMof5ZSCyk?mode=gi_t
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

