चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 महिलाओं के सुसाइड से सनसनी फैल गई। अलग-अलग जगह महिलाओं ने अपनी परेशानियों से त्रस्त होकर जहर खा लिया और जान दे दी। 

नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर दी जान 

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर दी। 25 वर्षीय दीक्षा मकवाना की साल 2022 में जीत मकवाना के साथ शादी हुई थी। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले भी पारिवारिक विवाद हुआ था। मृतिका के पिता चार दिन पहले समझाइश देने पहुंचे थे। लेकिन इसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। 

3 बच्चों की मां ने जहरील खाकर की आत्महत्या

इधर आजाद नगर में 3 बच्चों की मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पति जब नौकरी से घर पर पहुंचा तो 26 वर्षीय पत्नी सीमा का स्वास्थ्य खराब था। वह उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचा जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पति ने महिला को डांटा था। मोबाइल को लेकर दोनों में विवाद की बात भी सामने आ रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m