पंजाब के अबोहर-श्रीगंगानगर हाईवे पर स्थित गांव गिदड़ा वाली के पास पराली से लदे ट्रैक्टर-ट्राले से बाइक सवार दो युवकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतकों की पहचान गांव जंडवाला निवासी पूर्व पंचायत मेंबर प्रवीण कुमार और गांव ढींगावाली निवासी विनोद के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार पूर्व पंचायत मेंबर प्रवीण कुमार खुईयां सरवर में ट्रैक्टर मिस्त्री का कार्य करता था। सोमवार देर रात वह अपने दोस्त विनोद के साथ बाइक पर गांव लौट रहा था। दोनों जब जंडवाला चौक के नजदीक पहुंचे तो आगे जा रहे पराली की गांठों से लदे ट्रैक्टर-ट्राले से इनकी जोरदार टक्कर हो गई।

दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही गांव जंडवाला और ढिंगावाली से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और मृतकों की पहचान की।
- कुवैत से प्लेन में भरकर डेड बॉडीज भारत आईं, इन भारतीयों की मौत कैसे हुई? आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य? जानिए पूरा मामला
- 23 साल पुराना जग्गी हत्याकांड : हाईकोर्ट में आज होगी अंतिम सुनवाई, इधर मुख्य आरोपी रहे अमित जोगी ने लोवर कोर्ट से ली जमानत, जानिए पूरा मामला…
- Exclusive: MP में जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल: युवक कांग्रेस की बैठक में खुलकर हुई शिकायतें, मंच पर मौजूद थे पीसीसी चीफ
- चारधाम यात्रा 2026 को लेकर व्यवस्था दुरुस्त, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां, 1350 डॉक्टरों की होगी तैनाती
- दिल्ली को मिलेंगी 2800 नई इलेक्ट्रिक बसें, पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इस साल चरणबद्ध तरीके से होंगी शामिल
