उधमसिंह नगर. रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल में जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारा है. मॉल में संचालित स्पा सेंटरों में टीम ने ये कार्रवाई की है. जिससे मॉल में हड़कंप मच गया. सेंटरों के संचालक ताला लगाकर फरार पहले से ही थे. टीम मशीन से ताला काटकर अंदर दाखिल हुई. टीम जब अंदर पहुंची तो स्पा सेंटर में कई युवक और युवती मिले. कई स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी का आरोप है. संबंधित के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है.
जैसे ही प्रशासन की टीम मॉल के स्पा सेंटरों पर पहुंची, संचालकों में खलबली मच गई. बचने के लिए संचालकों ने सेंटरों के बाहर ताले जड़ दिए और फरार हो गए. प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कटर मशीन मंगवाई और एक-एक करके ताले कटवाए. अंदर घुसने पर टीम को कई युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले.
इसे भी पढ़ें : देशभक्ति का ये कैसा ‘मैडल’! 130 पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिक, सरकार मौन, यशपाल आर्य ने उठाए गंभीर सवाल
जांच के दौरान कई स्पा सेंटरों में नियमों का खुला उल्लंघन पाया गया. प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अनियमितताएं बरतने वाले केंद्रों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है. सुरक्षा की दृष्टि से जिन सेंटरों के ताले तोड़े गए थे, वहां पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन स्पा सेंटरों पर पूर्व में भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है और इन्हें बंद कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ये फिर से चालू हो जाते हैं. लोगों का तर्क है कि बार-बार कार्रवाई के बावजूद इनका फिर से खुलना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

