प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन जिले के इंदौर रोड स्थित गांव नवाखेड़ा में एक वहसी युवक से पूरा गांव परेशान है। लिहाजा समाज और ग्रामीणों ने पंचायत कर युवक को गांव से बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने बुजुर्ग महिला, दिव्यांग महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। इतना ही नहीं उसने जानवरों को भी नहीं छोड़ा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
22 वर्षीय संदीप नाथ ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी है। इसने सबसे पहले एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ अश्लील हरकतें की व छेड़छाड़ की। इसके बाद जानवरों के साथ भी अश्लीलता की। संदीप यही नही रुका उसने कल रात्रि को 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला जैसे तैसे जान बचाकर पड़ोसी के घर पहुंची। महिला ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें: बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश: पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए, पेट्रोल डालकर जलाया और खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया
पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि वह रात में करीब 12:30 बजे घर के बाहर मच्छरदानी में सो रही थी। तभी युवक आया और मुहं और गला दबाने लगा व कपड़े फाड़ दिए। महिला गुहार लगाती रही कि वह मां की तरह है ऐसा मत करो। दरिंदे ने एक न सुनी व पूरे कपड़े फाड़ दिए, अश्लीलता से पूरे शरीर को छुआ। जैसे तैसे महिला पलंग से उतरकर जान बचाकर पड़ोसी के घर तक पहुंची शोर मचाया। पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला को कपड़े पहनाए। पता चला कि दरिंदगी करने वाला युवक गांव का ही संदीप नाथ है।
आरोपी गिरफ्तार
मामले में थाना नानाखेड़ा पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 76 व 331 (4) में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर संदीप की इस दरिंदगी को देख सरपंच ने पंचायत बुलाई। आरोपी के समाज के लोग भी पंचायत में शामिल हुए। समाज के लोगों ने पंचायत में यह निर्णय लिया कि संदीप को गांव से बाहर निकाला जाए और इसका हुक्का पानी बंद किया जाए।
आपराधिक रिकॉर्ड, जिला बदर की होगी कार्रवाई
वहीं मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि फरियादिया गांव नवाखेड़ा की है। इसकी शिकायत पर आरोपी संदीप नाथ के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म का प्रयास और अश्लील हरकतें करने की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के पूर्व के भी आपराधिक रिकार्ड है। जिस पर अब जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: अस्पताल में आरक्षक का अमर्यादित कृत्य: शराब के नशे में किया शर्मनाक कांड, प्रबंधन ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग
समाज से बाहर
आरोपी संदीप, नाथ सम्प्रदाय का है। गांव में हुई पंचायत में नाथ संप्रदाय के प्रमुख रमेश नाथ भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि युवक ने जानवरों व महिलाओं के साथ अश्लीलता की है। उसका हुक्का पानी बंद कर समाज से बाहर कर दिया गया है। अब उसे गांव में भी नहीं रहने दिया जाएगा।
पंचायत बुलाने वाले गांव के सरपंच नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आरोपी संदीप नाथ बदमाश है। शराब पीकर गलत हरकत करता है। पूर्व में महिला व जानवरों से अश्लील हरकत की गई। अब उसे गांव से बाहर किया जाएगा। पंचायत में पंचों ने यह निर्णय लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

