प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन में शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर नहाने के दौरान एक श्रद्धालु डूबने से बाल-बाल बच गया । बाहर से आए 23 वर्षीय युवक अंकित सैनी पिता राजेंद्र सैनी नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया, जिससे घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई ।

घटना के समय घाट पर तैनात होमगार्ड और तैराक दल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नदी में छलांग लगा दी । होमगार्ड जवान राहुल मंगलेश्वरी और संतोष सोलंकी के साथ तैराक दल ने मिलकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया ।

जवानों की सूझबूझ और तेजी से की गई कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया और श्रद्धालु की जान बच गई । घाट पर मौजूद लोगों ने जवानों की बहादुरी और तत्परता की सराहना की। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m