प्रदीप मालवीय, उज्जैन। हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने महाकाल मंदिर में सशुल्क दर्शन व्यवस्था का विरोध किया हैं। वहीं उन्होंने बताया कि हनुमान चालीसा से 10 करोड़ हिंदुओं को जोड़ा जाएगा। धर्मांतरण रोकने के लिए घर-घर हनुमान चालीसा लेकर पहुंचेंगे। वहीं उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और सीएम योगी आदित्यनाथ के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी हैं।
दरअसल, महाकाल की नगरी में राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय महिला परिषद की ओर से दो दिवसीय हिंदू अधिवेशन आयोजित किया जा रहा हैं। हिंदू हृदय सम्राट प्रवीण तोगड़िया इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के गुरु और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु दोनों से मेरा 40 वर्ष पुराना संबंध है। ऐसा मेरा विश्वास है कि जल्द ही योगी आदित्यनाथ व शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आपस में गले मिलकर इस मामले को निपटा लेंगे। मेरी तो बस दोनों से यही प्रार्थना है कि वह दोनों आपस में मिलकर मामले को समाप्त कर लें।
एक वर्ष में एक लाख स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ
प्रवीण तोगड़िया ने इस अधिवेशन के बारे में बताया कि दो दिवसीय इस अधिवेशन में देशभर के 5000 पदाधिकारी शामिल होंगे। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य हनुमान चालीसा के माध्यम से देशभर के 10 करोड़ हिंदुओं परिवारों को आपस में जोड़ना है। हमारा उद्देश्य है कि अब तो हिंदू ही आगे। सुरक्षित हिंदू, समृद्ध हिंदू, स्वस्थ हिंदू, स्वावलंबी हिंदू जैसे मुद्दे पर हम एक मास्टर प्लान इस अधिवेशन में बनाएंगे और भारत में प्रति मंगलवार या शनिवार को ऐसा प्रयास करेंगे जिससे कि गांव की हर गली में 1 लाख स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ हो। एक वर्ष में एक लाख स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का प्रयास रहेगा।
गरीबों को मिलेगा अनाज
इसके माध्यम से 100 से 200 हिंदू परिवारों को आपस में जोड़ा जाएगा। हम अन्य एकत्रीकरण का कार्यक्रम भी करेंगे जो कि हिंदुओं की एकता के लिए जरूरी होगा। तोगड़िया ने बताया कि यह हनुमान चालीसा हिंदुओं को आपस में जोड़ने के साथ ही लाखों गरीबों को रोजाना अनाज भी दिलाएगा, क्योंकि हम हनुमान चालीसा के माध्यम से प्रति परिवार से एक मुट्ठी अनाज लेंगे।
कल होगा उद्घाटन
दो दिवसीय इस अधिवेशन में कुल 1600 बैठकें होंगी। हमारा लक्ष्य है कि 11 लाख हनुमान चालीसा के माध्यम से हिंदुस्तान के 10 करोड़ हिंदू परिवारों को आपस में जोड़ा जाए। कल सुबह 8:30 बजे से इस उद्घाटन सत्र का शुभारंभ होगा। जिसके बाद से ही हमारा घर-हिंदू घर, हिंदू घर-सुरक्षित घर, सुखी घर जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


