प्रदीप मालवीय, उज्जैन। पद्मश्री आनंद कुमार और प्रवीण तोगड़िया रविवार को उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की जमकर सरहाना की।

प्रसिद्ध गणितज्ञ पद्मश्री आनंद कुमार और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं मंदिर प्रबंध समिति की ओर दोनों का स्वागत किया गया। दर्शन के बाद पद्मश्री आनंद कुमार ने कहा कि यहां आकर बड़ा अच्छा लगा बाबा महाकाल के दर्शन कर यहां से एक नई ऊर्जा का एहसास हुआ। मैं यहां की विधि व्यवस्था से बहुत प्रभावित हुआ हूं।

ये भी पढ़ें: 5 अप्रैल महाकाल आरती: बिल्वपत्र-त्रिनेत्र अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया अक्सर बाबा महाकाल में दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं। वहीं सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार एक प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ और शिक्षक हैं, जिन्हें 2023 में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री (भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है। आनंद कुमार बिहार के रहने वाले हैं और आर्थिक रूप से कमजोर 30 मेधावी छात्रों को मुफ्त में आईआईटी (IIT) प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए जाने जाते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m