राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में वन मेले का शुभारंभ किया । यह वन मेला 11 से 16 फरवरी तक उज्जैन के दशहरा मैदान पर आयोजित किया जाएगा । इस 6 दिवसीय वन मेले के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से महाकाल की नगरी उज्जैन में आयुर्वेदिक एम्स की सौगात मिलेगी ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हजारों वर्ष पहले जब समुद्र मंथन हुआ था उस समय मंथन के दौरान कई प्रकार के रत्न निकले थे । उनमें से भगवान धन्वंतरि भी प्रकट हुए थे । ऐसे में भगवान धनवंतरी से उज्जैन कैसे अछूता रह सकता है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश में खुलने वाले 03 आयुर्वेदिक एम्स में से एक मध्यप्रदेश को भी मिला है । यह आयुर्वेद का एम्स उज्जैन में खोला जाएगा ।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आने वाले समय में उज्जैन महानगर बनने वाला है । यहां पर चारों और से 04 लेन – 6 लेन मार्गों का निर्माण हो रहा है । आवागमन की सुविधा के लिए कई पुलों का निर्माण किया जा रहा है । शिप्रा तट पर छोटे पुल के समीप ही एक अन्य पुल का निर्माण उसके आगे वीर दुर्गादास की छत्री से रणजीत हनुमान मंदिर तक पुल निर्माण के साथ 04 लेन मार्ग, श्री अंगारेश्वर मंदिर और सिद्धवट को जोडने के लिए पुल निर्माण, भैरवगढ़ से पीपली नाका को जोडने के लिए समानांतर पुल के निर्माण सहित कई पुलों का निर्माण किया जा रहा है । मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में विकास की गंगा बह रही है ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


