प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से चोरी की एक बेहद अनोखी घटना सामने आई है। जहां एक चोर ने घर के बाहर रस्सी पर सूख रहे महिला के अंडरगारमेंट ही चोरी कर लिए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। यह पूरा मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन इलाके में एक घर के बाहर रोज की तरह कपड़े धोकर रस्सी पर सुखाने के लिए डाले गए थे। इसी दौरान देर रात एक युवक वहां पहुंचा और इधर-उधर देखने के बाद रस्सी पर टंगे महिला के अंडरगारमेंट उतारकर लेकर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: घर वालों की डर से रची अपहरण की झूठी कहानी: नाबालिग के “kidnapping” का 2 घंटे में सामने आया सच, ऐसा हुआ पर्दाफाश
यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक पहले आसपास का मुआयना करता है और फिर तेजी से कपड़े उतारकर वहां से निकल जाता है। सुबह जब घर के लोगों ने कपड़े गायब देखे तो उन्होंने आसपास जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसके बाद चोरी का पता चला।
ये भी पढ़ें: शादी के मंडप से ‘गैंगस्टर दूल्हा’ गिरफ्तार: घर पर लड़की भेजकर पुजारी को फंसाया, फिर वीडियो बनाकर मांगे 8 लाख रुपये, जानें क्यों रची थी ऐसी साजिश
पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत चिमनगंज थाना पुलिस में दर्ज कराई है। इस तरह की अनोखी चोरी को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग भी हैरान हैं कि आखिर चोर ने पैसे या अन्य सामान छोड़कर सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट ही क्यों चोरी किए ? फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

