प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सख्ती के साथ चेकिंग की। इसी के तहत देवास गेट थाना क्षेत्र में दो युवक को अवैध हथियार (चाकू) के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये युवक नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल के पास संदिग्ध स्थिति में घूम रहे थे। इसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उज्जैन पुलिस इस समय एक विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि देवास गेट थाना को मिली सूचना के आधार पर, दोनों युवक अवैध धारदार हथियार लेकर किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस ने एमपी पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: चौकी प्रभारी लाइन अटैच-दो आरक्षक सस्पेंड, जानें पूरा मामला
उज्जैन के ही है निवासी
इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सावन शेर (24) और रौनक करपुरिया (19) के रूप में हुई है। दोनों बहादुरगंज, उज्जैन के निवासी है। तलाशी के दौरान उनके पास से लोहे के खटकेदार धारदार चाकू बरामद हुए है।
आर्म्स एक्ट का केस दर्ज
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार रात को शहर में चाकूबाजी की दो घटनाएं हुई थीं। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। बुधवार को त्योहार होने के कारण, किसी भी प्रकार की अशांति न फैलने देने के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

