प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नग्न हालात में एक युवक का शव मिला। गले में जूते की लेस बंधी थी। अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं एफएसएल और पुलिस की टीमें जांच पड़ताल में जुई हुई है। यह पूरा मामला महाकाल थाना क्षेत्र का है।
उज्जैन में भूखी माता मंदिर क्षेत्र के पास मंगलवार दोपहर शिप्रा नदी किनारे एक पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास का क्षेत्र घेरकर जांच शुरू की। मौके पर मिले हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं। युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था, जबकि थोड़ी दूरी पर ग्रे रंग की पैंट और सफेद कुर्ता मिला।
ये भी पढ़ें: उज्जैन में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत: अचानक तबीयत बिगड़ी, CPR देने के बाद भी नहीं बची जान
सबसे अहम बात यह है कि मृतक के गले में शू-लेस बंधी हुई पाई गई, जिससे प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष के बीच है। युवक के माथे पर तिलक लगा हुआ मिला है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।
ये भी पढ़ें: प्रेमिका को भगाने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला; हत्या के बाद घर से 100 मीटर दूर नाले में फेंका शव
घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि युवक की पहचान और आरोपियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है, जहां हर एंगल से जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

