प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा की कनाडा में हत्या कर दी गई है। वह नॉर्थन लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे थे। 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में उनका कत्ल कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: जमीन के लिए अपनों ने खेला ‘खूनी खेल’: बड़े भाई-भतीजे ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गुरकीरत का उसके कॉलेज में ही पढ़ने वाले कुछ छात्रों से विवाद हो गया था। हमलावरों ने विवाद और मारपीट के बाद गाड़ी चढाकर उनकी हत्या कर दी थी। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: सिलेंडर मांगने पर मिली गाली! विकलांग छात्रावास की रसोईया ने खाया जहर, हॉस्टल अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

वह सवा साल पहले कनाडा गए थे। कनाडा में ही रह रहे गुरकीरत के दोस्त ने देर रात फोन कर रायपुर निवासी उनके भाई प्रबकीरत सिंह मनोचा को मामले की जानकारी दी थी। असामयिक मौत से परिजनों का बुरा हाल है। शोक जताने और सांत्वना देने रिश्तेदार उनके घर पहुंच रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m