ऊधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गांधी पार्क में आयोजित भव्य ऊधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का फीता काटकर किया शुभारम्भ किया। उन्होंने ₹295.21 करोड़ के 61 कार्यो का लोकार्पण/शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.91 करोड़ के 26 कार्य, जिसमें चिकित्सा विभाग का ₹20.35 करोड़ के 01 कार्य, लोनिवि के ₹9.01 करोड़ के 05, नगर निगम रूद्रपुर के ₹38.60 करोड़ के 09, पशुपालन विभाग के ₹4.74 करोड़ का 01, संस्कृति विभाग का ₹95 लाख का 01, सिंचाई विभाग का ₹26.52 करोड़ के 02, खेल विभाग के ₹19.02 करोड़ के 04, शिक्षा विभाग के ₹3.18 करोड़ का 01, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का ₹96 लाख का 01, नगर पालिका परिषद बाजपुर का ₹58 लाख का 01 कार्य का लोकार्पण किया।

सीएम धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 05 घोषणाएं की, जिसमें मानसखंड कोरिडोर के अंतर्गत गोल्ज्यू मंदिर,शिव मंदिर व नीलकंठ धाम को जोड़ते हुए शिव प्रतिमा की स्थापना, नगर निगम रूद्रपुर के पर्यावरण मित्रों के लिए खेड़ा में आवास निर्माण, भूरारानी व गंगापुर रोड का चौड़ीकरण, अटारिया चौक से इंद्रा कॉलोनी तक रोड का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष ₹O2 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ करने की घोषणा भी की।

इसी तरह ₹171.30 करोड़ के 35 कार्यो की भी मुख्यमंत्री ने शुरुआत की । इस क्रम में लोनिवि. के ₹93.92 करोड़ के 05 कार्यो का, नगर निगम रूद्रपुर के ₹59.53 करोड़ के 19 कार्याे का, पशुपालन विभाग के ₹ 3.47 करोड़ के 01 कार्य, शिक्षा विभाग के ₹7.41 करोड़ के 02 कार्यो, ग्रामीण निर्माण विभाग के ₹6.97 करोड़ के 08 कार्यो का शिलान्यास किया गया।

READ MORE: सचिव, आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने गेस्ट हाउसों का किया व्यापक निरीक्षण, कहा- सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करें

त्रिशूल चौक का किया निरीक्षण

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने त्रिशूल चौक का लोकार्पण किया । उन्होंने कांवड़ियों के पैर पखारे और उनको अंगवस्त्र व पुष्प माला भेंट कर उनका अभिनंदन किया । इसके उपरांत त्रिशूल चौक से सरस मेला कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क तक आयोजित शिव बारात में भी मुख्यमंत्री ने प्रतिभाग किया। शिव बारात में मुख्यमंत्री का विभिन्न संगठनों व स्थानीय नागरिकों द्वारा फूलमाला, पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

READ MORE: नकल की आड़ में भाजपा… हरीश रावत का धामी सरकार पर हमला, जानिए आखिर पूर्व CM ने ऐसा क्या कह दिया?

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे रुद्रपुर के चहुंमुखी विकास के लिए ₹288 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 61 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं रुद्रपुर को विकास, विश्वास और भविष्य की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का मज़बूत आधार बनेंगी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

READ MORE: ‘जीवन की नई यात्रा की शुरुआत…’, SRHU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, 1001 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आज राज्य के शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में हमारी सरकार द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर और रूद्रपुर क्षेत्र के विकास के लिए भी विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। आज हम जहां एक ओर लगभग 590 करोड़ रुपए की लागत से रूद्रपुर बाईपास का निर्माण करा रहे हैं, वहीं, रूद्रपुर को खटीमा-टनकपुर एवं गदरपुर-जसपुर से जोड़ने वाली फोर लेन सड़कों का निर्माण भी करा रहे हैं।

READ MORE: उत्तराखंड BJP कोर ग्रुप बैठक : देहरादून पहुंचे जेपी नड्डा, मीटिंग में पूर्व सीएम समेत कई मंत्रियों को आमंत्रण नहीं, विधायकों के परफॉर्मेंस पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से मानूनगर-गदरपुर से दिनेशपुर-मटकोटा होकर सीधे हल्द्वानी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कर रहे हैं। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के साथ-साथ नई सिग्नल लाइनों और दो रेल ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए रुद्रपुर के मास्टर ड्रेनेज प्लान को मंजूरी प्रदान की गई है और सार्वजनिक स्थानों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स का निर्माण भी प्रगति पर है।

इतना ही नहीं, रुद्रपुर में 15 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखण्ड के पहले कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का भी निर्माण कराया जा रहा है । साथ ही, 17 करोड़ रुपये की लागत से एक एडवांस कूड़ा प्रबंधन प्लांट भी स्थापित किया गया है। किच्छा में 351 करोड़ रूपए की लागत से 100 एकड़ भूमि पर एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही, पंतनगर हवाईअड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के रूप में बदलने जा रहे हैं।