देहरादून. वैश्विक पर्यावरणीय पहल Earth Hour के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर इस अभियान में सहभागिता की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अर्थ ऑवर केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि यह हम सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं.
इसे भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा शुरू होने का लोगों को बेसब्री सें इंतजार, यहां जाने के लिए अभी से 3.32 लाख से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से इस प्रकार के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की और दैनिक जीवन में ऊर्जा बचाने की आदत पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव का आधार बनते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य को सुनिश्चित करते हैं.
इसे भी पढ़ें- हम सब चाहते हैं कि हमारी भाषा… पूर्व CM ने गढ़वाली और कुमाऊनी को लेकर रख दी बड़ी मांग, जानिए हरीश रावत ने ऐसा क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संपदा से समृद्ध उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाया रखा जा सके. सभी नागरिकों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

