देहरादून. मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (UCRRFP) की High Powered Committee की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान परियोजना की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया.

इसे भी पढ़ें- ‘बेरंग’ कर गया रंगों का त्योहारः होली मनाकर लौट रहे थे 4 दोस्त, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि NSG कमांडो की चली गई जान

समिति ने वित्तीय वर्ष 2025–26 की ₹62.19 करोड़ की पुनरीक्षित वार्षिक कार्ययोजना को भी स्वीकृति प्रदान की. इसके साथ ही परियोजना के प्रभावी संचालन के लिए तैयार Project Operations Manual, Financial Management System Manual औऱ विभिन्न प्रपत्रों और दिशानिर्देश पुस्तिकाओं का अनुमोदन किया गया.

इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हड़कंपः बीच सड़क अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार कंटेनर, परिचालक की मौत, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि परियोजना के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए ग्राम स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएं, ताकि ग्रामीणों को परियोजना का अधिकतम लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए परियोजना के माध्यम से बारानी कृषि को अधिक सक्षम और टिकाऊ बनाया जाना आवश्यक है.