देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
इसे भी पढ़ें- पूजा कम, ‘व्यापार’ ज्यादा! चारधाम यात्रा से पहले बढ़े पूजा के दाम, 11 लाख का बना पैकेज, मंदिर समिति ने जारी की नए दरों की सूची
मुख्यमंत्री धामी ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए. उन्होंने यातायात प्रबंधन की सुव्यवस्थित योजना तैयार करने एवं आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.
इसे भी पढ़ें- Run for Awareness : नशामुक्त उत्तराखंड के लिए दौड़े हजारों युवा, सीएम धामी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी की जाएं. उन्होंने साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

