देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सरकार के चार साल पूर्ण होने पर जनता को धन्यवाद दिया है. उन्होंने जनता को दिए संदेश में कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार, जिनका अटूट विश्वास हमें अथक परिश्रम करने की प्रेरणा देता है.
इसे भी पढ़ें- ‘कोई मेरी भी इच्छाओं को…’ सोने नहीं दे रही मुख्यमंत्री की कुर्सी? फिर उजागर हुई पूर्व सीएम की कामना, सपने में आ रही अधूरी इच्छाएं, क्या है इशारा?
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं. राज्य की विकास यात्रा में केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग मिला है. केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, मार्गदर्शन और संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने विकास यात्रा को गति दी है.
इसे भी पढ़ें- “सेवा, सम्मान और सुशासन” के मूल मंत्र के साथ उत्तराखण्ड को सशक्त और संवेदनशील राज्य बनाने की ओर सरकार, हर वर्ग के उत्थान का हो रहा प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जन कल्याण सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करते हुए हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी है और आगे भी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी. उन्होंने कहा कि जनता का यही स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद भविष्य में भी मिलता रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में उत्तराखण्ड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

