देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 53.56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है. यह धनराशि देहरादून में नगरीय अवस्थापना सुविधाओं के विकास, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के विकास, सुचारु विद्युत आपूर्ति, जनपद चमोली में प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त सम्पत्तियों के पुनर्निर्माण एवं राहत राशि, डिजिटल फोरेंसिक लैबोरेटरी की स्थापना, डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही स्मृति द्वार आदि निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है.
इसे भी पढ़ें- यारों के साथ आखिरी सफरः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, 3 दोस्तों की मौत, मंजर देख दहल उठे लोग
बता दें कि राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के सिटी मोबिलिटी प्लान संबंधी छह कार्यों के लिए 33.45 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री ने दिया है. राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड में डिजिटल फोरेंसिक लैबोरेटरी की स्थापना नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, गांधीनगर, गुजरात के माध्यम से किए जाने के लिए 11.27 करोड़ की स्वीकृति का शासनादेश जारी किया गया है.
जनपद चमोली में प्राकृतिक आपदा से पूर्णतः क्षतिग्रस्त 85 आवासीय भवनों की क्षति पूर्ति और 17 मृतकों के आश्रितों को राहत राशि उपलब्ध कराए जाने के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त अवशेष धनराशि 2 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री की ओर से प्रदान किया गया है. इसके अलावा जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा के ग्राम सालियर में संविधान निर्माता डॉ० भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए 37.12 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री की ओर से प्रदान किया गया है.
इसे भी पढ़ें- बस 9 दिन और… जल्द शुरू होने वाली है चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग, इस बात का ध्यान नहीं रखा तो…
जनपद चम्पावत में 74 तोकों में विद्युत आपूर्ति के लिए 5 करोड़ के अनुमोदन के साथ ही ग्राम पंचायत हौली पिपलाटी से ज्योसुडा तोक तक सी०सी० रोड के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने 60.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की है. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर हेतु न्याय पंचायत कुंवाली में लॉग स्पान के 200 बिजली के पोल लगाए जाने के लिए 46.01 लाख और विधानसभा क्षेत्र सल्ट के लिए पूर्व अजेय विधायक स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना स्मृति द्वार के निर्माण के लिए 41.07 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

