देहरादून. बीते शुक्रवार को भाजपा सरकार ने धामी कैबिनेट का विस्तार करते हुए 5 नए मंत्री बनाए हैं. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी. ऐसे में पांचों नए मंत्रियों को उनके विभाग का बंटवारा कर दिया गया है. जिन विभागों को नए मंत्रियों को दिया गया है, इससे पहले सीएम धामी इन विभागों का दायित्व संभाल रहे थे.

इसे भी पढ़ें- ‘कोई मेरी भी इच्छाओं को…’ सोने नहीं दे रही मुख्यमंत्री की कुर्सी? फिर उजागर हुई पूर्व सीएम की कामना, सपने में आ रही अधूरी इच्छाएं, क्या है इशारा?

बता दें कि राजपुर विधायक खजान दास को धामी सरकार में समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण और छात्र कल्याण, भाषा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम का जिम्मा दिया गया है. इसके अलावा हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक पंचायतीराज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन एवं जनगणना विभाग दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- विकास और विश्वास के 4 सालः CM धामी ने जनता का आभार जताते हुए दिया खास संदेश, कहा- हमारी सरकार ने…

वहीं रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है. भीमताल से विधायक राम सिंह केड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एंव जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबन्धन विभाग का दायित्व दिया गया है. विभाग बंटवारे के बाद भी सीएम धामी 35 विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो काफी अहम हैं.