देहरादून. अप्रैल से प्रदेश में बिजली-पानी का बिल बढ़ने वाला है. पानी के बिलों में 9 से 15 फीसदी का इजाफा होने जा रहा है. धामी सरकार के इस फैसले का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है. इस मुद्दे को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का बयान भी सामने आया है. उन्होंने सरकार को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें- बस एक क्लिक और… 2 दिन के भीतर BLO खुद पहुंचेंगे मतदाता के घर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पार्टियों से किया ये आग्रह…

पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, गैस की किल्लत ने पहले ही हर गृहणी और हर गृहस्थ का दम निकाल रखा है. अब बिजली-पानी की बढ़ी हुई दरें आम आदमी की गृहस्थी को पूरी तरह प्रभावित कर देंगी. सरकार को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- हम सिस्टम के संकोच या डर में यदि… हरीश रावत का बड़ा बयान, जानिए पूर्व CM ने आखिर क्यों कहा ऐसा?

आगे हरीश रावत ने ये भी कहा कि कम से कम 6 महीने के लिए इस बढ़ोतरी पर रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके. मैं सरकार के इस फैसले के विरोध में कल 27 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक, 1 घंटे का मौन व्रत रखूंगा.