देहरादून. प्रदेश की सियासत में कानून व्यवस्था को लेकर सियासत गरमाते नजर आ रही है. पूर्व सीएम हरीश रावत ने कानून व्यवस्था को लेकर धामी सरकार को आड़े हाथ लिया है. हरीश रावत ने कहा, देवभूमि में असुरक्षा क्यों? कानून का भय खत्म क्यों हो रहा है?
इसे भी पढ़ें- जब प्रदेश की राजधानी ही असुरक्षित हो जाए तो…धामी सरकार पर यशपाल आर्य का हमला, 15 दिनों के भीतर 5 हत्या को लेकर दिया बड़ा बयान
आगे हरीश रावत ने कहा, उत्तराखंड देवभूमि, एक शांत प्रदेश है. लोग यहां उद्यम और व्यवसाय करने इसलिए आए, क्योंकि वे यहां की कानून-व्यवस्था से प्रभावित थे. लेकिन आज हालात यह हैं कि राज्य के दो-तीन जनपदों में पिछले 15 दिनों के भीतर 7 हत्याएं हो चुकी हैं और 5 लोगों को कुचलकर मार दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- आपराधिक घटनाओं को लेकर CM धामी ने अपनाया सख्त रुख, कहा- अपराध की रोकथाम के लिए केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई ही नहीं, बल्कि…
हरीश रावत ने ये भी कहा कि, यदि इन घटनाओं का विश्लेषण किया जाए तो स्पष्ट होता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था कितनी कमजोर-लचर हो चुकी है. मगर सरकार तो केवल मुस्लिम यूनिवर्सिटी का ताबीज पहनकर के जनता से अभयदान मांग रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


