देहरादून. बिजली और पानी के बिल में बढ़ोत्तरी को लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, उत्तराखंड की जनता पर एक और आर्थिक हमला! एक अप्रैल से प्रदेश में बिजली और पानी के बिलों में बढ़ोतरी की खबर साफ तौर पर यह दिखाती है कि सरकार आम जनता की जेब पर लगातार बोझ डालने का काम कर रही है. महंगाई पहले ही चरम पर है. रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थ हर चीज महंगी हो चुकी है और अब बिजली-पानी जैसे बुनियादी जरूरतों पर भी अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर एलायंस एयर की 42-सीटर फ्लाइट का उद्घाटन, CM धामी बोले- लोगों का आवागमन होगा आसान
आगे उन्होंने कहा, सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकार किसके हित में काम कर रही है? क्या सरकार ने कभी यह सोचा कि एक आम किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवार पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है? क्या यह सही समय है जनता पर 15% तक का अतिरिक्त भार डालने का? क्या सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए जनता से ही कीमत वसूल रही है?
इसे भी पढ़ें- देहरादून में सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 45 गिरफ्तार, सभी आरोपियों के वाहन सीज
आगे यशपाल आर्य ने कहा, प्रदेश में ऊर्जा व्यवस्था की बदहाली, पानी की सप्लाई में अनियमितता और संसाधनों के प्रबंधन में लापरवाही, इन सबकी जिम्मेदारी किसकी है? जब सेवाएं बेहतर नहीं हुईं, तो फिर दरें बढ़ाने का औचित्य क्या है? सच्चाई यह है कि सरकार न तो महंगाई पर नियंत्रण कर पा रही है, न ही रोजगार देने में सफल है और अब जनता की बुनियादी जरूरतों को भी महंगा कर रही है. यह निर्णय केवल आर्थिक नहीं, बल्कि जनविरोधी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

