देहरादून. युवती और उसके परिजनों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि शादी के तीन महीने बाद ही उसकी मौत हो जाएगी. नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सुसराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें- ‘हैप्पी होली’ ही तो बोला था..! भाई-बहन को नहीं रास आई युवक की बात, होली पर रंगों की जगह खेली खून की होली

मृतका के भाई ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बीते नवंबर को ही बहन कहकशा की शादी रिस्पना नगर निवासी शहबाज आलम के साथ की थी. शादी के वक्त लड़के पक्ष के लोगों ने जो-जो डिमांड रखी सारी डिमांड पूरी गई. वहीं शादी के कुछ दिन बाद से सुसराल वाले ने बहन पर प्लॉट खरीदने के नाम से 50 लाख रुपये मांगने का दबाव बनाया था. आए दिन दहेज लाने के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें- मस्ती-मस्ती में आई मौतः होली के बाद नदी नहाने गए 4 दोस्त, हुआ कुछ ऐसा कि 2 ही जिंदा वापस लौट पाए घर

आगे मृतका के भाई ने बताया कि 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने की घटना के कुछ दिन बाद ही अचानक बहन की ससुराल से 3 मार्च को कॉल आया कि कहकशा की अचानक बिगड़ गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे. जहां मायके वालों को जानकारी हुई कि कशकशा की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी. जिसके बाद परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या करने की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.