देहरादून. 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है. 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीयन करा लिया है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10 अप्रैल से हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जाने वाली है.
इसे भी पढ़ें- सरकारी नौकरी में सैलरी से पेट नहीं भरता! स्कूल को ग्रेड देने अफसर ने मांगे 1 लाख रुपये, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा
बता दें कि UCADA ने 8 कंपनियों को अनुमति दी है, जिनकी टिकट की बुकिंग IRCTC के आधिकारिक पोर्टल से 10 अप्रैल से होगी. श्रद्धालु IRCTC की ऑफिशल वेबसाइट हेली यात्रा पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in पर जाकर बुक कर सकेंगे. वहीं इसके अलावा अगर कोई श्रद्धालु किसी अन्य वेबसाइट से बुकिंग करेगा तो ऑनलाइन फ्रॉड की संभावना अधिक है. इस बार पिछले साल की अपेक्षा हेली सेवाओं का किराया भी काफी कम तय किया गया है.
इसे भी पढ़ें- काम में कोई कोताही नहीं! मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
कहां से कहां के लिए कितना किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए 6,077 रुपए प्रति व्यक्ति, फाटा से केदारनाथ के लिए 4,840 रुपए प्रति व्यक्ति और सिरसी से केदारनाथ धाम तक 3,043 रुपए प्रति व्यक्ति तय किया गया है. हालांकि, इसके अलावा जीएसटी और अन्य शुल्क देना होगा. ये किराया केवल एक तरफ का होगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

