देहरादून. कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, राजधानी देहरादून में विगत 15 दिनों के भीतर 5 हत्याएं यह कोई सामान्य आंकड़ा नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है. जब प्रदेश की राजधानी ही असुरक्षित हो जाए तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और शासन-प्रशासन मौन दर्शक बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें- विकास को मिलेगी रफ्तार : बद्रीनाथ और केदारनाथ हेलिपैड की बढ़ेगी सुरक्षा, सीएम ने स्वीकृत की राशि, महिताब सिंह के नाम पर होगा नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग
आगे यशपाल आर्य ने कहा, हत्या जैसी जघन्य घटनाओं का लगातार सामने आना यह दर्शाता है कि पुलिस तंत्र पर दबाव या ढिलाई है. अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है.खुफिया और निगरानी व्यवस्था कमजोर पड़ चुकी है. राजधानी में 15 दिन में 5 मर्डर होना किसी भी सरकार के लिए गंभीर चेतावनी है. यह सिर्फ आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि हर परिवार की सुरक्षा का सवाल है.
इसे भी पढ़ें- ‘बेटियों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा…’, CM धामी ने महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित, कहा- मातृशक्ति विविध क्षेत्रों में आगे बढ़ रही
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को तुरंत इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय समीक्षा करनी चाहिए. अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाना चाहिए. पुलिस गश्त और खुफिया तंत्र को मजबूत करना चाहिए. जनता को पारदर्शी जानकारी देनी चाहिए कि अब तक क्या कार्रवाई हुई. यदि समय रहते कठोर और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो जनता का विश्वास पूरी तरह डगमगा जाएगा. राजधानी सुरक्षित होगी तभी राज्य सुरक्षित होगा. अब कार्रवाई का समय है, बयानबाज़ी का नहीं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


