देहरादून। राजधानी देहरादून में SSP के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 45 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन पर 77 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर 19,250 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
38 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
बताया जा रहा है कि पुलिस ने 1100 से ज्यादा वाहनों की जांच की और 800 से अधिक लोगों से पूछताछ की। 116 संदिग्ध थाने लाए गए और सत्यापन के बाद उन्हें अनावश्यक रूप से बाहर न घूमने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस एक्ट में 76 लोगों पर कार्रवाई की गई। साथ ही 38 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और एमवी एक्ट में 77 वाहनों का चालान काटा गया।
READ MORE: रामनवमी 2026: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- उनका आदर्श सम्पूर्ण मानव समाज के लिए सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत
बता दें कि एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढील न बरतने के निर्देश दिए है। एसएसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार स्थान बदल-बदलकर चेकिंग अभियान चलाएं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

