रुड़की. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को ठोकर मार दी. हादसे में तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- बस 9 दिन और… जल्द शुरू होने वाली है चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग, इस बात का ध्यान नहीं रखा तो…

बता दें कि घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पीरपुरा गांव के अंडरपास पर उस वक्त घटी, जब तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना में 2 की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हुआ. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- सरकारी नौकरी में सैलरी से पेट नहीं भरता! स्कूल को ग्रेड देने अफसर ने मांगे 1 लाख रुपये, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां उसकी मौत हो गई. तीनों मृतकों की पहचान अयान (16 वर्ष) और मोहम्मद रकीब (17 वर्ष) और मोहम्मद साकिब (16 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने ठोकर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है.