देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश में रात के 9 बजे एम्स में कार्यरत युवती प्रीति (32) की हत्या उसी के पार्टनर सुरेश गुप्ता ने पिस्टल से गोली मारकर कर डाली। प्रीति यहाँ किराए पर रहती थीं। शादीशुदा सुरेश का यहां आना जाना था। दोनों शादी करना चाहते थे। सुरेश ने अपनी पत्नि पर तलाक का केस भी डाला हुआ था।

मकान खरीदने की रखी थी शर्त

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रीति के परिवार ने शादी से पहले सुरेश से ऋषिकेश में मकान खरीदने की शर्त रखी थी। इसके लिए आरोपी ने हरिद्वार के लक्सर स्थित अपनी पैतृक संपत्ति करीब 35 लाख रुपये में बेच दी थी और ऋषिकेश में मकान की तलाश कर रहा था।

READ MORE: ‘मेरा नाम मोहम्मद दीपक…’, पुलिस के दखल के बाद नहीं बदलेगा शोएब की दुकान का नाम, राहुल गांधी ने की जिम ट्रेनर की तारीफ

आरोपी को ऋषिकेश में उपयुक्त मकान नहीं मिल पाया, जिससे दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी से तलाक नहीं ले पाने और मकान नहीं खरीद पाने के कारण मानसिक दबाव में था।

READ MORE: भगवानपुर में संत रविदास जयंती के दौरान गोलीबारी, दो की मौत, एक ही पक्ष के दो गुटों में हुई थी भिड़ंत

रिश्ते में तनाव के बाद वारदात

पुलिस का कहना है कि इसी तनाव के चलते आरोपी ने प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या कर दी। अब सुरेश अरेस्ट है। सुरेश को BJP का कार्यकर्त्ता भी बताया गया है।