रूड़की। जिले के लक्सर क्षेत्र में हुए सन्नी हत्याकांड की गुत्थी आखिकार सुलझ गई है। लक्सर पुलिस ने सनी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी रोहित को अरेस्ट कर लिया है। आपसी विवाद के चलते रोहित ने अपने दोस्त सनी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपाकर फरार हो गया। ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

रोहित ने किया सनी की मर्डर

बता दें कि सनी पांच दिन से अपने घर से लापता था। उसकी मां ने लक्सर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और गुमशुदा युवक के दोस्त रोहित की संदिग्धता/संलिप्तता प्रकाश में आई। जिसके बाद पुलिस ने रोहित को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पहले तो युवक ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में उसने सारी सच्चाई उगल दी।

READ MORE: राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, भरे बाजार युवती की गला रेतकर हत्या

पुलिस ने बताया कि सनी 27 जनवरी को अपने दोस्त राजा और रोहित के साथ सुल्तानपुर गया था। जहां रोहित ने सन्नी से पहचान पत्र व कुछ नगदी लेकर किश्तों में एक मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद तीनों दोस्तों ने अन्य के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद एक दोस्त अपने घर चला गया। सनी और रोहित फिर शराब के ठेके पर गए और वहां से शराब लेकर जंगल की ओर चले गए। शराब पीने के बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो गया। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ा कि रोहित ने गला दबाकर सनी की हत्या कर दी।