ऊधम सिंह नगर. एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार डंपर ने ठेला गाड़ी को जोरदार ठोकर मारी. घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- सरकार के खिलाफ बोलने का नतीजा? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मिली धमकी के 24 घंटे बाद भी FIR दर्ज नहीं, पुलिस पर टालमटोल करने का आरोप

बता दें कि घटना सितारगंज के पीलीभीत हाइवे पर उस वक्त घटी, जब सब्जी ढोने वाली ठेला गाड़ी से 5 लोग अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी. हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- खत्म होने वाला है इंतजार! 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, अब तक 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान मो. सुल्तान (24), मो. नाजिम (16) और मो. शादाब (26) के रूप में हुई है. लोगों में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. फरार चालक की तलाश कर कार्रवाई का आश्वासन दे रही है.