इमरान खान, खंडवा। शहर के पिपलोद खास के बस स्टैंड पर तड़के 3 बजे एक बड़ी सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक बस स्टैंड के टर्न पर पहुंचा तो ड्राइवर से स्टेयरिंग नहीं मुड़ा। ट्रक सीधे रोड से उतरा और वहां टीन शेड में बनी तीन दुकान और एक पेड़ को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। ट्रक जब रुका तो सन्नाटा पसर गया। ट्रक की बॉडी बिखर गई थी। उसमें रखी कपास की गठानें रोड व आसपास फुटपाथ पर फैल गई। वहीं ट्रक के नीचे दबने से शिक्षक सोहन सिंह चौहान मौत हो गई है। कई घंटे के रेस्क्यू के बाद शिक्षक का शव बहार निकाला गया है।

पुलिस के अनुसार ट्रक कपास की गठानें लेकर डेढ़ तलाई से इंदौर की ओर जा रहा था। हादसे में ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को मामूली चोट आई है। रेस्क्यू कार्य कर कपास की गठानें हटाई तो उसके नीचे शिक्षक सोहन चौहान का शव दबा हुआ मिला। शिक्षक सोहन स्कूल के काम से ही इंदौर जाने के लिए तड़के 3 बजे घर से निकले थे। वह बस स्टैंड के मोड़ पर एक दुकान के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इस बीच ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

28 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर त्रिपुंड अर्पित कर चंदन और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार, 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m