अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज सोमवार को रोहतास जिले की हजारों महिलाओं को एक बार फिर सरकार की ओर से स्वालंबी बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी गई है। योजना के अंतर्गत जिले की लगभग 70 हजार महिला लाभुकों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की गई।
महिलाओं को रोजगार से जोड़ना मुख्य उद्देश्य
जीविका डीपीएम सुधीर बहादुर के अनुसार रोहतास जिले में अब तक लगभग 4 लाख 50 हजार महिला लाभुकों के खातों में इस योजना की राशि पहले हीं भेजी जा चुकी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। दरअसल महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना एक क्रांतिकारी कदम साबित हुई है। उन्होंने बताया कि रोहतास जिले की लगभग 70 हजार महिलाओं को एक बार फिर दस-दस हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में ट्रांसफर की गई है, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सहायता मिलेगी।
लाभुक महिलाओं में खुशी का माहौल
वहीं राशि मिलने के बाद महिला लाभुकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लाभुक महिलाओं ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। महिलाओं का कहना है कि सरकार की इस पहल से समाज में उनकी पहचान मजबूत हुई है और वे अब आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। महिला लाभुकों ने यह भी बताया कि इस सहायता राशि से वे स्वरोजगार शुरू करने, छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।
ये भी पढ़ें- दलित उत्पीड़न पर शशि यादव का तीखा हमला, लोजपा आर और सवर्ण राजनीति पर उठाए सवाल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


