अजय शास्त्री, बेगूसराय। जिले में 8 महीने से जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। इस घटना के बाद एक तरफ जहां जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना बेगूसराय मंडल कारागार की है।
मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी वार्ड नंबर 7 निवासी सदरे आलम उर्फ टूना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में गांव में ही दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मोहम्मद मुन्ना की हत्या कर दी गई थी और उसी हत्या में नामजद अभियुक्त सदरे आलम को बनाया गया था। परिजनों ने बताया कि गलत तरीके से सदरे आलम को उक्त मामले में फंसाया गया और उसे जेल में बंद कर दिया गया।
हाल के दिनों में सदरे आलम पूरी तरह स्वस्थ थे। कल भी उनसे उनके परिजन मुलाकात करके गए थे और आज उनके मौत की खबर प्रशासन के द्वारा बताई गई। वहीं परिजनों का भी यह कहना है कि कल अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और इलाज के अभाव में सदरे आलम की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने सदरे आलम के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मधेपुरा डबल मर्डर, ऑनर किलिंग में पिता, चाचा और प्रेमी जेल भेजे गए, बिन ब्याही मां और नवजात की हत्या, तीनों गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


