खरड़। पुलिस कमांडो निशान सिंह को अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है. यह फायरिंग तब हुई जब वह ड्यूटी पर थे. पुलिस अफसर की हालत नाजुक को देखते हुए सिविल अस्पताल खरड़ के डॉक्टरों ने आगे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत कुमार शर्मा के गनमैन निशान सिंह पंजाब पुलिस में कमांडो भी है, निशांत शर्मा के घर की तीसरी मंजिल पर गोली लगने से घायल हो गया.
इस मौके पर सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचे शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत कुमार शर्मा ने बताया कि वह मंदिर से पूजा करके वापस घर जा रहे थे, तभी उन्हें घटना की सूचना मिली. वह तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया.
उन्होंने कहा कि गोली लगने के कारणों के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है और इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और असली कारणों का पता लगाया जा रहा है.
इस संबंध में थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि घायल कमांडो के बयान के बाद ही मामले की असली जानकारी मिल सकेगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

