अनूप मिश्रा, बहराइच। जिले के बिशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर एक युवक की जान ले गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बिशेश्वरगंज-पुरैना मार्ग पर हरदेव पुरवा (कंछर) के पास करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान काशीराम (32) पुत्र संतराम, निवासी पंडित पुरवा थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा के रूप में हुई है। वह अपनी स्प्लेंडर प्रो (UP 43 R 9723) से पुरैना की ओर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
अज्ञात वाहन की तलाश तेज
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।
READ MORE: मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कुत्तों को पहले देते थे जहर, फिर …
क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त
PWD की लापरवाही पर फूटा गुस्सा हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बिशेश्वरगंज-पुरैना मार्ग पर कई खतरनाक मोड़ हैं, लेकिन न तो चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों की सफाई कराई जाती है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

