भोपाल। Union Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक हुई जिसमें मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिली। कैबिनेट ने 3,839 करोड़ के NH-752D पर बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी सेक्शन के फोर लेन को मंजूरी दी है। इससे उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी। केंद्रीय सरकार से मिले इस सौगात पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट का आभार जताया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। सीएम ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट ने 3,839 करोड़ रुपए की लागत से NH-752D पर बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी सेक्शन के फोर लेन निर्माण को मंजूरी दी है। यह कॉरिडोर उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टिमरवानी इंटरचेंज तक सीधी फोर लेन कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।’


सीएम ने आगे लिखा, ‘इंदौर, पीथमपुर, उज्जैन और देवास के औद्योगिक केंद्रों तक पहुंच सुगम होगी। धार एवं झाबुआ जिले का समग्र आर्थिक विकास होगा।सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन सुविधाजनक होगा। इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार।’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

