अमृतसर. स्वर्ण मंदिर में सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बड़ा राज खोला है और बताया है कि नारायण सिंह उन्हें भी मारना चाहता था। बिट्टू के इस बयान के बाद सभी की सुरक्षा को लेकर तरह तरह की बात हो रही है।
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर उन्हें मिली सजा को पूरी करते समय स्वर्ण मंदिर के बाहर जानलेवा हमला हुआ है। आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े नारायण सिंह चौड़ा ने सुबह करीब 9:30 बजे उन पर फायरिंग करने की कोशिश की, अच्छी बात यह है कि वह बच गए। इस घटना के बाद केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि हमलावर नारायण सिंह चौड़ा उन्हें भी मौत के घाट उतरना चाहता था।

आरोपी 2009 में बिट्टू को भी मारने की कोशिश कर रहा था। उनके दादा बेअंत सिंह के हत्यारों को जेल से भगाने में मदद की थी। इस बयान के सामने आने के बाद तरह तरह की चर्चा होने लगी है और लोग सुरक्षा में सेंध लगाने को बात कर रहे हैं।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

