लुधियाना के सेंट्रल हलके के तहत बीजेपी उम्मीदवार गुरदीप सिंह नीटू पर दर्ज शराब बांटने के मामले को लेकर बीजेपी नेताओं में गहरा रोष है। बता दें कि बीते दिन केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी के बीच तीखी बहस हुई थी।
आज बीजेपी की पूरी लीडरशिप और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुरदीप सिंह नीटू पर दर्ज शराब बांटने के मामले पर सवाल उठाए। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय जाकर अपनी गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव सही ढंग से नहीं कराए जा रहे और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हो रहा है।
“पंजाब सरकार के इशारे पर काम कर रही पुलिस” – बिट्टू
लुधियाना पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि पंजाब सरकार के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के विधायक अपनी मनमानी कर रहे हैं और बीजेपी कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।

इस दौरान बिट्टू ने कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं और इसीलिए वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उनके कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा।
बता दें कि इस धरने में उनके साथ पंजाब बीजेपी के महासचिव अनिल सरीन, बीजेपी नेता गुरदेव शर्मा देवी, और जिला बीजेपी अध्यक्ष रजनीश धीमान भी मौजूद थे।
- INDIA ब्लॉक की मीटिंग में लेफ्ट पार्टियों ने भरी मीटिंग राहुल गांधी को ही सुना दिया, कहा- इससे अलायंस की एकता प्रभावित होगी
- रायपुर के होटल में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर, आग बुझाने का काम जारी
- रमजान में सुबह उठकर रखा रोज, फिर लगा ली फांसीः आत्महत्या के पहले इंस्टाग्राम पर मांगी माफी, ये रही वजह
- Barwani News: जल संवर्धन निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों का हमला, जिला पंचायत सीईओ सहित तीन घायल
- पटना में JDU कार्यालय में बवाल, बक्सर जिलाध्यक्ष के चयन पर कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा, धरना प्रदर्शन

