अनुराग शर्मा, सीहोर। जिले के तीन गांव में अनोखी होलिका दहन किया गया। किसानों ने शराब छोड़ने की शपथ ली। जिले के गांव चंदेरी, रामा खेड़ी, क्लास खुर्द के किसानों ने होलिका दहन के साथ ही नशे और शराब को जलाने का संकल्प लिया। किसान एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने शराब छोड़ने की शपथ ली और नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।

शराब के पोस्टर को जलाया

किसानों का कहना है कि जब होली दहन में बुराइयां को जलाया जाता है तो हमें भी कुछ त्याग करना चाहिए। आज हम शराब जैसी बुराइयों को त्यागने की शपथ ली हैं। कार्यक्रम की शुरुआत होली दहन के साथ हुई तीनों गांव के किसानों ने होली की अग्नि में नशे और शराब के पोस्टर को जलाया। किसानों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि आज के बाद हम सभी किसान शराब नहीं पियेंगे हम अपने परिवार और समाज को नशा मुक्ति रखेंगे।

गांव नशामुक्त हो बच्चे सुरक्षित और परिवार खुशहाल

कार्यक्रम में रमेश चंद वर्मा, राम सिंह मेवाडा, मोतीलाल मेवाड़ा, अचल सिंह, पदम सिंह, बटन सिंह, जसराज सिंह, नरेश, विकास, रूप सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित रहे। किसान एमएस मेवाड़ा ने कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि बुराइयों को जलाने और नई शुरुआत का प्रतीक है आज हमने शराब जैसी लत को जलाया है यह शपथ लेकर शब्द नहीं बल्कि जीवन बदलने का संकल्प है हम चाहते हैं कि हमारे गांव नशामुक्त हो बच्चे सुरक्षित और परिवार खुशहाल हो।

इस शपथ से अब गांव में जागरूकता फैलेगी

कहा कि समाज में शराब की लत ने कई परिवारों को बर्बाद किया। रमेशचंद्र वर्मा ने कहा कि आज हमने शपथ ली है कि अब शराब नहीं पियेंगे। यह होली हमारे लिए नई शुरुआत है। राम खेड़ी के किसान मोतीलाल ने बताया कि गांव की में कई परिवार शराब की वजह से कर्ज में डूब चुके हैं। इस शपथ से अब गांव में जागरूकता फैलेगी। कार्यक्रम में मौजूद अन्य किसानों ने भी कहा कि यह शपथ केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक है। सभी किसानों ने नशामुक्त भारत नशामुक्त प्रदेश का नारा लगाया। लकड़ी के साथ-साथ बुराइयां को भी जलाई और नई जिंदगी की शुरुआत की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m