अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। जनपद के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे

परीक्षाओं को नकल विहीन, शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने रेवसा आईटीआई सभागार में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को उनके दायित्व और कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।

READ MORE: हत्या है या फिर कुछ और ? संदिग्ध परिस्थितियों में कपड़े से लटका मिला किशोर का शव, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेट केन्द्र व्यवस्थापक, सह-केन्द्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की संयुक्त उपस्थिति में प्राप्त कर स्ट्रांग रूम की डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम की चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी अभिरक्षा में रखेंगे और हर बार स्ट्रांग रूम खोले जाने व बंद किए जाने की प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में ही पूरी होगी, जिसका विवरण लॉग बुक में दर्ज किया जाएगा।

READ MORE: संसद में गूंजा यूपी में चीता संरक्षण का मुद्दा: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने ‘प्रोजेक्ट चीता’ विस्तार की उठाई मांग

निर्देश दिए गए कि प्रश्नपत्रों की अलमारी के दोनों ताले केन्द्र व्यवस्थापक और वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के पास उपलब्ध चाबियों से स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही खोले जाएंगे। किसी आपात स्थिति में डुप्लीकेट चाबी के उपयोग का पूरा विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक को देना अनिवार्य होगा। सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा प्रारम्भ होने से कम से कम एक घंटे पूर्व केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि प्रश्नपत्र खोले जाने की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे के सामने ही होगी और उस समय किसी भी व्यक्ति के पास एंड्रॉइड मोबाइल फोन नहीं रहेगा। स्ट्रांग रूम में मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक पाली के बाद परीक्षा की रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराई जाएगी।